बिना नंबर की ‘रॉकेट’ बाइक से भर रहे थे फर्राटा, पुलिस ने हथकड़ी पहनाकर निकाला जुलूस! छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के कुरुद में तेज रफ्तार और बिना नंबर प्लेट वाली बाइक से घूमना दो युवकों को भारी पड़ गया। पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए हथकड़ी पहनाकर नगर में जुलूस निकाला। इतना ही नहीं, युवकों से नारे भी लगवाए गए। पुलिस की इस कार्रवाई का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है। 🎥 वीडियो क्रेडिट: सोशल मीडिया 💬 आपकी राय में सड़क पर स्टंट और तेज रफ्तार से बाइक चलाने वालों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई होनी चाहिए? कमेंट में अपनी राय जरूर बताएं। #dhamtari #kurud #ChhattisgarhPolice #TrafficRules