जनसुनवाई में कुत्ता बनकर पहुंचे नेताजी: नगर निगम के बंध्याकरण दावे की खोली पोल
खंडवा (मध्य प्रदेश): खंडवा कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई के दौरान उस समय सब हैरान रह गए, जब नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष दीपक राठौर एक व्यक्ति को कुत्ते का मुखौटा पहनाकर अधिकारियों के समक्ष पहुंच गए। इस अनोखे और अनूठे प्रदर्शन को देखने के लिए जनसुनवाई में मौजूद लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।
नेता प्रतिपक्ष ने नगर निगम द्वारा आवारा कुत्तों के बंध्याकरण (Sterilization) और नसबंदी अभियान में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। अधिकारियों के सामने शिकायत दर्ज कराते हुए उन्होंने कहा कि कागजों पर नसबंदी का दावा किया जा रहा है, लेकिन धरातल पर आवारा कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है।
बंध्याकरण पर सवाल: नेता प्रतिपक्ष ने तंज कसते हुए कहा कि जिस कुत्ते की नसबंदी का दावा किया गया था, उसके भी 6 बच्चे हो गए हैं।
कंपनी पर कार्रवाई की मांग: उन्होंने नगर निगम और संबंधित ठे