उज्जैन: गजलक्ष्मी मंदिर में ₹40 लाख के नोटों से सजेगा गर्भगृह, 5100 लीटर दूध से होगा अभिषेक
दीपावली महापर्व के उपलक्ष्य में नई पेठ स्थित अति प्राचीन गजलक्ष्मी मंदिर में लगातार चौथे वर्ष भव्य धार्मिक अनुष्ठान की तैयारियां जारी हैं। पर्व पर मां गजलक्ष्मी के गर्भगृह को ₹40 लाख के करंसी नोटों और आकर्षक पुष्पों से सजाया जाएगा। इसके साथ ही माता का 5,100 लीटर दूध से विशेष महाअभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना के साथ भक्तों के लिए दर्शन व्यवस्था की जाएगी।
#UjjainNews #GajalakshmiMandir #DiwaliCelebration #UjjainTemples #DharmikUjjain
Ujjain Urban, Ujjain | Nov 4, 2026