खानपुर: गोलाना के राजकीय विद्यालय में तालुका विधिक सेवा समिति ने बालक-बालिकाओं के लिए विधिक सेवा शिविर का आयोजन किया
खानपुर क्षेत्र के गोलाना के राजकीय विद्यालय में तालुका विधिक सेवा समिति ने बालक बालिकाओं के लिए विधिक सेवा शिविर का आयोजन किया। अधिकार मित्र भारत कुमार गौड़ ने आज मंगलवार को शाम 4:30 बजे के लगभग बताया कि शिविर में बालक बालिकाओं को विभिन्न विधिक सेवा कानून अधिनियम व जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें अधिकारों व कानून के प्रति जागरूक किया गया ।