श्री संदीप अहिरवार के जीवन में वरदान साबित हुई प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना
-
टीकमगढ़ जिले की ग्राम हजूरी नगर निवासी श्री संदीप अहिरवार के जीवन में वरदान साबित हुई प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना। श्री संदीप अहिरवार ने आयुष्मान कार्ड से गंभीर बीमारी का इलाज करवाया है।
श्री संदीप अहिरवार ने अपने अनुभव साझा करते हुये बताया कि उनके हांथ की उंगलियां चिपकी हुई थी। उन्होंने बताया कि मेरे द्वारा प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना से मेरा आयुष्मान कार्ड बनवाना था, जिससे मेरा इलाज भोपाल के एक बड़े अस्पताल में हुआ, जिससे मैं अब बिल्कुल ठीक हूं। उन्होंने बताया कि इलाज कराने के लिये मेरा एक रूपये भी नहीं लगा और मेरा सफलता पूर्वक इलाज हो गया। इसके लिये मैं अपने पूरे परिवार के साथ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को धन्यवाद देता हूं।
#SevaSankalpAbhiyan
#सेवा_संकल्प_अभियान
#JansamparkMP
#Jansamparktikamgarh
#tikamgarh
25 views | Tikamgarh, Madhya Pradesh | Oct 8, 2026