पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय के विद्यार्थियों ने किया शैक्षिक भ्रमण
--
पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, टीकमगढ़ के विद्यार्थियों के लिए शैक्षिक भ्रमण का आयोजन किया गया। इस भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को पुस्तकीय ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना तथा उनके ज्ञान में वृद्धि करना था।
विद्यालय की प्राथमिक एवं माध्यमिक कक्षाओं के विद्यार्थियों को माताटीला बाँध एवं उद्यान का भ्रमण कराया गया। विद्यार्थियों ने बाँध की उपयोगिता, जल संरक्षण तथा प्राकृतिक सौंदर्य के बारे में जानकारी प्राप्त की। वहीं, नौवीं से बारहवीं कक्षाओं के विद्यार्थियों ने झाँसी स्थित स्पेस म्यूजियम का भ्रमण किया। वहाँ उन्होंने अंतरिक्ष, विज्ञान एवं खगोलीय गतिविधियों से संबंधित विभिन्न जानकारियाँ प्राप्त कीं। इस भ्रमण ने विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने और नई चीजें जानने की जिज्ञासा को बढ़ावा दिया।
भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न शैक्षिक गतिविधियों में रुचि लेते हुए आनंदपूर्वक समय बिताया। विद्यार्थियों के लिए जलपान की व्यवस्था भी की गई थी। शिक्षकों ने पूरे भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों के साथ रहकर उनका मार्गदर्शन किया तथा उनकी सुरक्षा का ध्यान रखा। यह शैक्षिक भ्रमण विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक, मनोरंजक एवं यादगार अनुभव रहा। प्राचार्य श्री संतोष सोनी ने कहा इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। बाल वाटिका, प्रथम एवं द्वितीय कक्षाओं के विद्यार्थी 12 अक्टूबर को भ्रमण के लिए बलदेवगढ़ जाएँगे।
#SevaSankalpAbhiyan
#सेवा_संकल्प_अभियान
#JansamparkMP
#Jansamparktikamgarh
#tikamgarh
13 views | Tikamgarh, Madhya Pradesh | Oct 9, 2026