सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कैरियर एवं उद्यमिता विषय पर विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित
---
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय के मार्गदर्शन में आज शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय टीकमगढ़ में कैरियर मार्गदर्शन एवं कौशल विकास के उद्देश्य से एक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में श्री मनोज विश्वकर्मा, प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट अधिकारी शासकीय आईटीआई महाविद्यालय टीकमगढ़ द्वारा विद्यार्थियों को “कैरियर एवं उद्यमिता” विषय पर मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
व्याख्यान में श्री मनोज विश्वकर्मा ने विद्यार्थियों को कैरियर के विभिन्न विकल्पों, सरकारी एवं निजी क्षेत्र में नौकरी की संभावनाओं, कौशल विकास, स्वरोजगार, स्टार्टअप एवं उद्यमिता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। उन्होंने रोजगार के वर्तमान परिदृश्य, आवश्यक कौशल, व्यक्तित्व विकास तथा लक्ष्य निर्धारण के संबंध में विस्तार से बताया। साथ ही, उन्होंने पॉलीटेक्निक की भूमिका, प्रशिक्षण के बाद उपलब्ध रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों पर भी प्रकाश डाला।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने कैरियर, उद्यमिता, स्वरोजगार एवं कौशल विकास से संबंधित अपने प्रश्न पूछे, जिनका श्री विश्वकर्मा ने सरल एवं प्रेरणादायक ढंग से उत्तर दिया। महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. आर. पी. शांडिल्य के निर्देशन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के अधिकारी, शिक्षकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। विद्यार्थियों ने इस व्याख्यान को अत्यंत उपयोगी एवं प्रेरणादायक बताया।
#SevaSankalpAbhiyan
#सेवा_संकल्प_अभियान
#JansamparkMP
#Jansamparktikamgarh
#tikamgarh
11 views | Tikamgarh, Madhya Pradesh | Oct 9, 2026