जतारा, खरगापुर और बल्देवगढ़ में मंचित हुईं नमो सेवा अनकही कहानियां
-
सेवा संकल्प अभियान के तहत नाट्य प्रस्तुतियों से सेवा, संघर्ष और राष्ट्रसमर्पण का संदेश, जनप्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में दर्शक हुए शामिल
-
सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत नमो सेवा अनकही कहानियां कार्यक्रम के तहत जिले के जतारा, खरगापुर एवं बल्देवगढ़ में नाटक मंचन का आयोजन किया गया। नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जीवन, संघर्ष, सेवा एवं राष्ट्र के प्रति समर्पण से जुड़े प्रेरक प्रसंगों को मंच पर जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया। कलाकारों के प्रभावशाली अभिनय और संवादों ने दर्शकों को भावनात्मक रूप से जोड़ा तथा सेवा, समर्पण और राष्ट्रनिर्माण का संदेश दिया।
कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों, युवाओं, विद्यार्थियों एवं आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। नाट्य मंचन के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि कठिन परिस्थितियों में भी निरंतर प्रयास, जनसेवा और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सकता है।
जतारा विकासखंड के संजीवनी विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में जतारा विधायक श्री हरिशंकर खटीक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष श्रीमती रेखा महेश यादव, नगर परिषद अध्यक्ष श्री अनुराग सुनील नायक, उपाध्यक्ष श्री रिंकू पठान, श्री गणेश आदिवासी, श्री पवन जैन एवं रोहित चौरसिया सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
नाट्य प्रस्तुति में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जीवन से जुड़े संघर्ष, सेवा और समर्पण के प्रसंगों को अभिनय एवं संवादों के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। कलाकारों की प्रस्तुति ने दर्शकों को कार्यक्रम से जोड़े रखा। उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं दर्शकों ने कलाकारों का उत्साहवर्धन किया और प्रस्तुति की सराहना की।
इसी प्रकार खरगापुर में आयोजित नमो सेवा अनकही कहानियां कार्यक्रम में पूर्व राज्य मंत्री श्री राहुल सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। यहां कलाकारों ने नाट्य मंचन के माध्यम से सेवा, संघर्ष और राष्ट्रहित के प्रति समर्पण की भावना को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। नाटक के विभिन्न प्रसंगों के माध्यम से दर्शकों को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जीवन से जुड़े प्रेरक पहलुओं से परिचित कराया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से दिए गए सेवा एवं राष्ट्रनिर्माण के संदेश को सराहा।
इसके साथ ही बल्देवगढ़ में आयोजित नाटक मंचन कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती उमिता सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में कलाकारों ने अभिनय के माध्यम से सेवा, समर्पण एवं राष्ट्रनिर्माण से जुड़े प्रसंग प्रस्तुत किये। नाट्य प्रस्तुति के दौरान दर्शकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कलाकारों के संवाद एवं अभिनय के माध्यम से नागरिकों को समाज के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करने तथा राष्ट्रहित में सकारात्मक योगदान देने का संदेश दिया गया।
नमो सेवा अनकही कहानियां कार्यक्रम का उद्देश्य प्रेरक प्रसंगों को नाट्य रूप में प्रस्तुत कर आमजन, विशेषकर युवाओं एवं विद्यार्थियों को सेवा, संघर्ष, अनुशासन और समर्पण के मूल्यों से जोड़ना रहा। नाटक के माध्यम से प्रस्तुत प्रसंगों ने कार्यक्रम को संवादपरक एवं प्रभावी स्वरूप प्रदान किया। जतारा, खरगापुर एवं बल्देवगढ़ में आयोजित कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों ने कलाकारों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए ऐसे आयोजनों को समाज में सकारात्मक संदेश पहुंचाने का माध्यम बताया।
सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत आयोजित इन कार्यक्रमों के माध्यम से सेवा, जनकल्याण और राष्ट्रनिर्माण की भावना को प्रोत्साहित करने का प्रयास किया गया। नाट्य मंचन ने मनोरंजन के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारी और राष्ट्र के प्रति समर्पण का संदेश भी दिया।
#SevaSankalpAbhiyan
#सेवा_संकल्प_अभियान
#JansamparkMP
#Jansamparktikamgarh
#tikamgarh