श्रीमती क्रांति रैकरवार के जीवन में वरदान साबित हुई प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना
--
टीकमगढ़ जिले की ग्राम छिदारी निवासी श्रीमती क्रांति रैकवार के जीवन में वरदान साबित हुई प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना। श्रीमती क्रांति रैकवार ने आयुष्मान कार्ड से गंभीर बीमारी का इलाज करवाया है।
श्रीमती क्रांति रैकवार ने बताया कि मेरे द्वारा प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना से मेरा आयुष्मान कार्ड बनवाना था, जिससे मेरा इलाज नि:शुल्क अस्पताल में हुआ, जिससे मैं अब बिल्कुल ठीक हूं। उन्होंने बताया कि इलाज कराने के लिये मेरा एक रूपये भी नहीं लगा और मेरा सफलता पूर्वक इलाज हो गया। इसके लिये मैं अपने पूरे परिवार के साथ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को धन्यवाद देती हूं।
#SevaSankalpAbhiyan
#सेवा_संकल्प_अभियान
#JansamparkMP
#Jansamparktikamgarh
#tikamgarh