धूमधाम से लॉन्च हुई नई Kia Syros EV, ADAS एडवांस सेफ्टी फीचर्स के साथ ₹7.99 लाख की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध
भारत में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को नई दिशा देते हुए Dhingra Kia ने आज अपनी बहुप्रतीक्षित नई Kia Syros EV को भव्य समारोह के साथ लॉन्च किया। यह इलेक्ट्रिक SUV अत्याधुनिक ADAS (Advanced Driver Assistance System) सहित कई प्रीमियम और स्मार्ट फीचर्स से लैस है। कंपनी ने इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹7.99 लाख (Battery-as-a-Service - BaaS विकल्प के साथ) रखी है, जिससे इलेक्ट्रिक वाहन खरीदना पहले से अधिक किफायती हो गया है।
इस अवसर पर सोहना के विधायक तेजपाल तंवर, Kia India के SRR Mr. Sungshick Ahn, Kia India के Zonal Sales Head कुमार सिंह नेगी, तथा Dhingra Kia के MD गिरिराज ढींगरा ने संयुक्त रूप से वाहन का अनावरण किया।
Dhingra Kia के MD संदीप ढींगरा ने बताया कि Kia Syros EV दो बैटरी विकल्पों में उपलब्ध है और एक बार फुल चार्ज होने पर 526 किलोमीटर तक की प्रमाणित रेंज प्रदान करती है। इसमें 10% से 80% तक मात्र लगभग 39 मिनट में DC फास्ट चार्जिंग, 171 PS की दमदार पावर तथा कई अत्याधुनिक स्मार्ट कनेक्टेड फीचर्स दिए गए हैं, जो इसे अपने सेगमेंट की सबसे आधुनिक इलेक्ट्रिक SUV बनाते हैं।
Dhingra Kia के Area Sales Manager श्री तनुज जुनेजा ने बताया कि कंपनी ने Syros EV की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹7.99 लाख (Battery-as-a-Service - BaaS विकल्प के साथ) निर्धारित की है। इस मॉडल के माध्यम से Kia ने इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने की लागत को और अधिक आसान एवं ग्राहकों के अनुकूल बनाने का प्रयास किया है।
Dhingra Kia के CEO हरीश कक्कड़ ने बताया कि गुरुग्राम, फरीदाबाद और सोहना स्थित Dhingra Kia के सभी शोरूम में Syros EV डिस्प्ले के लिए उपलब्ध है। इसकी बुकिंग ₹25,000 से शुरू हो चुकी है। उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार के कैबिनेट निर्णय के अनुसार राज्य में इलेक्ट्रिक कारों पर RTO शुल्क में छूट लागू होने जा रही है, जिसकी विस्तृत जानकारी ग्राहकों को Dhingra Kia के सभी शोरूम पर उपलब्ध कराई जाएगी।
उन्होंने कहा कि Kia Syros EV कंपनी की बिक्री में एक नई क्रांति लेकर आएगी। आधुनिक तकनीक, प्रीमियम डिजाइन, लंबी ड्राइविंग रेंज, एडवांस सेफ्टी फीचर्स और प्रतिस्पर्धी कीमत के कारण अपने सेगमेंट में इसका मुकाबला करना अन्य कंपनियों के लिए आसान नहीं होगा। कंपनी को विश्वास है कि यह मॉडल भारतीय ग्राहकों की पहली पसंद बनेगा और इलेक्ट्रिक वाहन बाजार में नया मानक स्थापित करेगा।
Jhajjar, Jhajjar | Aug 2, 2026