Public App Logo
Profile Picture

NVY NEWS

@nvynews
231Followers
10Following
महात्मा गांधी के संदेश को बच्चों ने रंगों से सजाया, चित्रों में उकेरा स्वच्छ भारत गांधी जयंती पर बच्चों ने चित्रों में उकेरा स्वच्छता का संदेश यमुनानगर। गांधी जयंती के अवसर पर नगर निगम की ओर से सेक्टर-17 स्थित विश्वास पब्लिक स्कूल में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम एवं ड्राइंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। मेयर सुमन बहमनी और निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद के निर्देशों पर आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और स्वच्छता का संदेश दिया।कार्यक्रम के दौरान कई बच्चे महात्मा गांधी की वेशभूषा में नजर आए और उन्होंने गांधी जी के स्वच्छता संबंधी विचारों को प्रस्तुत करते हुए स्वच्छ एवं सुंदर समाज का संदेश दिया। वहीं, ड्राइंग प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी कल्पनाशीलता का प्रदर्शन करते हुए चित्रों के माध्यम से स्वच्छ भारत, स्वच्छ समाज और स्वच्छ पर्यावरण की सुंदर अभिव्यक्ति की। प्रधानाचार्य नीरज क्लोहा और स्वच्छ भारत मिशन के गगन बेनीवाल ने विद्यार्थियों को स्वच्छता के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल अभियान तक सीमित न रहकर हमारी दैनिक आदतों का हिस्सा बननी चाहिए। विद्यार्थियों को अपने घर, स्कूल और आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने, कचरा निर्धारित स्थान पर डालने तथा दूसरों को भी स्वच्छता के लिए प्रेरित करने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करने के साथ महात्मा गांधी के स्वच्छता संबंधी विचारों को व्यवहार में अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा। विद्यार्थियों ने स्वच्छता को लेकर जागरूकता फैलाने और अपने आसपास का वातावरण साफ रखने का संकल्प भी लिया। फोटो - स्वच्छता पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेते विद्यार्थी।
अनुपयोगी वस्तुओं को दोबारा उपयोग में लाना पर्यावरण संरक्षण के साथ संसाधनों की बचत - अभिश्रुति

नगर निगम ने विष्णु गार्डन कॉलोनी में आरआरआर और 4-बिन कचरा पृथक्करण का दिया संदेश

जगाधरी। स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत नगर निगम की ओर से वार्ड नंबर-2 की विष्णु गार्डन कॉलोनी में आरआरआर कॉन्सेप्ट और 4-बिन कचरा पृथक्करण को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नागरिकों को घर से ही कचरे का उचित पृथक्करण करने, उपयोगी वस्तुओं को फेंकने के बजाय उनके पुनः उपयोग व पुनर्चक्रण को बढ़ावा देने के प्रति जागरूक करना रहा।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी अभिश्रुति, मुख्य सफाई निरीक्षक हरजीत सिंह, अमित कंबोज, भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं पार्षद प्रियांक शर्मा, एसबीएम एक्सपर्ट दुर्गेश कुमार, आरडब्ल्यूए अध्यक्ष प्रदुमन सिंह लाडी सहित कॉलोनी के नागरिक मौजूद रहे। एसबीएम विशेषज्ञ दुर्गेश कुमार ने बताया कि घरों में पड़े उपयोगी कपड़े, किताबें, खिलौने और अन्य सामान फेंकने के बजाय जरूरतमंदों तक पहुंचाए जा सकते हैं। उन्होंने गीले, सूखे, घरेलू हानिकारक और स्वच्छता संबंधी कचरे को अलग-अलग रखने के लिए 4-बिन व्यवस्था अपनाने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी अभिश्रुति ने कहा कि आरआरआर को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाकर कचरे की मात्रा को काफी हद तक कम किया जा सकता है। अनुपयोगी समझी जाने वाली वस्तुओं को दोबारा उपयोग में लाना पर्यावरण संरक्षण के साथ संसाधनों की बचत भी है। उन्होंने नागरिकों से घर से ही कचरे का पृथक्करण करने और आरआरआर पहल में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। पार्षद प्रियांक शर्मा ने स्वच्छता अभियान में जनभागीदारी को जरूरी बताते हुए नागरिकों से नगर निगम का सहयोग करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान नागरिकों ने कपड़े, किताबें, खिलौने व अन्य उपयोगी वस्तुएं आरआरआर पहल के तहत उपलब्ध कराईं। साथ ही 4-बिन कचरा पृथक्करण अपनाने और स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने का संकल्प लिया।

फोटो कैप्शन - विष्णु गार्डन कॉलोनी में संबोधित करती मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी अभिश्रुति। 

मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी अभिश्रुति को सम्मानित करते निगम अधिकारी।
सरस्वती नगर में सीईओ ब्रह्म प्रकाश ने किया पौधरोपण, दिलाई स्वच्छता की शपथ
यमुनानगर, 2 अक्टूबर- राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती एवं स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत आज जिला यमुनानगर की सभी ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया। ग्राम सभाओं में स्वच्छता, ठोस कचरा प्रबंधन, जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण तथा ग्रामीण विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर ग्रामीणों के साथ चर्चा की गई। जिला प्रशासन एवं विकास एवं पंचायत विभाग के मार्गदर्शन में आयोजित इन ग्राम सभाओं में मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद ब्रह्म प्रकाश, उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी जसविंदर सिंह, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी नरेंद्र सिंह, जिला कार्यक्रम प्रबंधक स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण बलिन्दर कटारिया, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कुमारी सिमरन, नेहा शर्मा, कार्तिक चौहान सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी अपने-अपने क्षेत्र में उपस्थित रहे। ग्राम सभाओं में सरपंच, ग्राम सचिव एवं ग्रामीणों ने भी सक्रिय भागीदारी की।
सरस्वती नगर में सीईओ ने किया पौधरोपण
इसी कड़ी में सरस्वती नगर में आयोजित ग्राम सभा में मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद ब्रह्म प्रकाश ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने ग्रामीणों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का आह्वान किया। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों, पंचायत प्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई। सभी ने गांव को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने, कचरा इधर-उधर न डालने, गीले एवं सूखे कचरे को अलग-अलग रखने तथा स्वच्छता गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया। ग्राम सभाओं में ठोस कचरा प्रबंधन, घर-घर कचरा संग्रहण, गीले एवं सूखे कचरे का पृथक्करण, प्लास्टिक एवं पॉलीथिन के कम उपयोग, गंदे पानी के उचित प्रबंधन, जल संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों पर ग्रामीणों को जागरूक किया गया। ग्राम सभाओं में अधिकारियों ने ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों एवं ग्राम सचिवों को निर्देश दिए कि गांवों में स्वच्छता व्यवस्था को निरंतर बनाए रखा जाए और ग्रामीणों को स्वच्छता अभियान से जोड़कर जनभागीदारी को और मजबूत किया जाए।
मुख्य कार्यकारी अधिकारी ब्रह्म प्रकाश ने कहा कि स्वच्छ गांव बनाने के लिए प्रशासन के साथ-साथ प्रत्येक ग्रामीण की भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि स्वच्छता को केवल अभियान तक सीमित न रखते हुए इसे अपनी दैनिक आदत का हिस्सा बनाएं तथा अपने गांव को स्वच्छ, स्वस्थ एवं हरा-भरा बनाने में सहयोग करें। जिले की सभी ग्राम पंचायतों में आयोजित विशेष ग्राम सभाओं के माध्यम से ग्रामीणों को स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण और जनभागीदारी का संदेश दिया गया तथा स्वच्छ एवं विकसित गांव बनाने के लिए सामूहिक रूप से आगे बढऩे का संकल्प लिया गया।
सेवा संकल्प अभियान के तहत हरियाणा रोडवेज महाप्रबंधक ने लाभार्थियों को वितरित किए हैप्पी कार्ड।
यमुनानगर, 2 अक्टूबर- सेवा संकल्प अभियान के तहत उपायुक्त प्रीति के मार्गदर्शन में हरियाणा रोडवेज के महाप्रबंधक संजय रावल ने पात्र लाभार्थियों को हैप्पी कार्ड वितरित किए। इस दौरान लाभार्थियों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया तथा हैप्पी कार्ड योजना की सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
महाप्रबंधक संजय रावल ने कहा कि हैप्पी कार्ड योजना का उद्देश्य पात्र परिवारों को सार्वजनिक परिवहन की सुविधा उपलब्ध करवाकर उनकी दैनिक यात्रा को सुगम बनाना है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा जरूरतमंद एवं पात्र परिवारों के हित में विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से सरकार की योजनाओं और सेवाओं का लाभ सीधे पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि योजनाओं का लाभ लेने में पात्र नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो तथा उन्हें आवश्यक जानकारी एवं मार्गदर्शन उपलब्ध करवाया जाए। महाप्रबंधक ने लाभार्थियों से आह्वान किया कि वे अन्य पात्र लोगों को भी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जागरूक करें।
इस अवसर पर राहुल व कंवलजीत कौर आदि लाभार्थियों ने हैप्पी कार्ड मिलने पर खुशी व्यक्त करते हुए प्रदेश सरकार की इस पहल की सराहना की। लाभार्थियों ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा हर वर्ग के हित में जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई गई है।
यमुनानगर, 2 अक्टूबर- सेवा संकल्प अभियान के तहत कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा के सुपुत्र एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता नेपाल राणा व मंडी विपणन बोर्ड रादौर के चेयरमैन रूपेंद्र सिंह मल्ही ने अनाज मंडी रादौर में जीरी खरीद का निरीक्षण कर किसानों से बातचीत की।
भाजपा के वरिष्ठ नेता नेपाल सिंह राणा ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानहित के लिए गंभीरता से कार्य कर रही है। उन्होंने अनाज मंडी रादौर में पहुंचकर धान की सरकारी खरीद व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने मंडी में पहुंची धान की खरीद प्रक्रिया का जायजा लिया तथा किसानों, आढ़तियों और संबंधित अधिकारियों से खरीद व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि  सरकार की प्राथमिकता किसानों की फसल की सुचारू एवं पारदर्शी खरीद सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि किसानों को मंडी में अपनी फसल बेचने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे अपनी फसल को अच्छी तरह सुखाकर ही मंडी में लेकर आएं, ताकि खरीद प्रक्रिया में किसी प्रकार की बाधा न आए।
वरिष्ठ भाजपा नेता ने किसानों से पराली न जलाने की अपील करते हुए कहा कि फसल अवशेषों का उचित प्रबंधन करने से मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने के साथ पर्यावरण संरक्षण में भी मदद मिलती है। उन्होंने किसानों में पराली प्रबंधन को लेकर बढ़ रही जागरूकता की सराहना की।
मार्किट कमेटी के चेयरमैन रूपिन्द्र सिंह ने कहा कि किसानों के लिए पर्याप्त बारदाने की उपलब्धता, फसल के समय पर उठान और भुगतान की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने मंडी में किसानों को उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं का भी जायजा लिया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि खरीद सीजन के दौरान किसानों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि मंडियों में खरीद एवं उठान की प्रक्रिया आपसी समन्वय के साथ सुचारू रूप से संचालित होनी चाहिए। इस अवसर पर मार्केट कमेटी के अधिकारी, मंडी पदाधिकारी, आढ़ती एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
नगर निगम की कलेक्शन ड्राइव में विद्यार्थियों ने दान की दोबारा उपयोग होने वाली सामग्री

45 जोड़ी कपड़े, तीन दर्जन से अधिक पुस्तकें, पांच दर्जन से अधिक नई नोटबुक समेत अन्य सामग्री की दान

यमुनानगर। स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत नगर निगम की ओर से मुकंद पब्लिक स्कूल, मॉडल टाउन में ट्रिपल आर जागरूकता एवं सामग्री कलेक्शन ड्राइव आयोजित की गई। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को कचरा कम करने, वस्तुओं के पुनः उपयोग, पुनर्चक्रण और पर्यावरण संरक्षण के महत्व की जानकारी दी गई।
कलेक्शन ड्राइव में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए जरूरतमंदों के उपयोग में आने वाली सामग्री दान की। विद्यार्थियों ने करीब 45 जोड़ी कपड़े, तीन दर्जन से अधिक पुस्तकें, पांच दर्जन से अधिक नई नोटबुक, 50 नए ज्योमेट्री बॉक्स, कलर किट, पेंसिल सेट, दो दर्जन से अधिक खिलौने, एक दर्जन से अधिक जूते-चप्पल सहित पानी की बोतलें, लंच बॉक्स, बैग और अन्य उपयोगी सामग्री उपलब्ध कराई।
प्रधानाचार्या मोनिका शर्मा ने विद्यार्थियों को कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि उपयोगी वस्तुओं को फेंकने के बजाय उनका पुनः उपयोग करना पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने विद्यार्थियों से भविष्य में भी स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। स्वच्छ भारत मिशन के विशेषज्ञ आकाश कुमार ने विद्यार्थियों को संदेश दिया कि वस्तुओं को कचरा समझकर फेंकने के बजाय उन्हें संसाधन मानें। वस्तुओं का इस्तेमाल कम करने, पुनः उपयोग करने और पुनर्चक्रण करने की आदत अपनाकर कचरे की मात्रा कम करने के साथ पर्यावरण को भी सुरक्षित रखा जा सकता है। 

फोटो - कलेक्शन ड्राइव में दोबारा उपयोग में आने वाली सामग्री दान करते विद्यार्थी।
<nis:link nis:type=tag nis:id=आगाज़संस्था nis:value=आगाज़संस्था nis:enabled=true nis:link/> द्वारा एक महत्वपूर्ण
बैठक के आयोजन में कौन पहुंचे?क्या था उद्देश्य ?जानिए vdo से <nis:link nis:type=tag nis:id=यमुनानगर nis:value=यमुनानगर nis:enabled=true nis:link/>
कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने छछरौली अनाज मंडी का किया निरीक्षण, धान खरीद प्रक्रिया शुरू करवाई
 कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने छछरौली अनाज मंडी में किसानों के लिए उपलब्ध सुविधाओं पर जताया संतोष, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

 यमुनानगर, 02 अक्टुबर-  कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने शुक्रवार को छछरौली अनाज मंडी का निरीक्षण कर धान खरीद प्रक्रिया का जायजा लेते हुए धान की खरीद करवाई, शुक्रवार को हैफेड एजेंसी द्वारा धान खरीद शुभारंभ किया गया। कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने छछरौली अनाज मंडी में पहुंचकर किसानों और आढ़तियों से बातचीत की तथा धान खरीद से संबंधित व्यवस्थाओं की जानकारी ली। कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने मौके पर धान की खरीद भी करवाई और अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को फसल बेचने में किसी प्रकार की परेशानी न हो।
कैबिनेट मंत्री श्याम सिंह राणा ने मंडी परिसर में सफाई व्यवस्था, पेयजल, बिजली, किसानों के बैठने की व्यवस्था, फसल की आवक, खरीद प्रक्रिया तथा उठान सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने मंडी में उपलब्ध सुविधाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि धान खरीद के दौरान किसानों की सुविधा और उनकी फसल की समय पर खरीद सरकार की प्राथमिकता है।
कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि हरियाणा प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में किसानों की मेहनत और उनकी उपज का उचित मूल्य सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। धान खरीद प्रक्रिया को पारदर्शी एवं सुचारु रूप से संचालित करने के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि मंडियों में किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी तथा खरीद के साथ-साथ फसल के समय पर उठान पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मंडी में धान की आवक बढ़ने की स्थिति में भी व्यवस्थाएं सुचारु बनी रहें और किसानों को अपनी फसल बेचने के लिए अनावश्यक इंतजार न करना पड़े। उन्होंने आढ़तियों व शैलर वालों से भी खरीद प्रक्रिया में प्रशासन का सहयोग करने का आह्वान किया। छछरौली अनाज मंडी में इस धान सीजन में फ़ुड स्पलाई विभाग, हैफेड एजेंसी, हरियाणा वेयरहाउस खरीद के लिए है।      
इस अवसर पर छछरौली जसपाल सिंह गिल,डीएफएससी नितीश सिंगला,मार्केट कमेटी चेयरमैन कैलाश चंद शर्मा, मार्केट कमेटी सचिव अनिल पुरषार्थी, मार्केट कमेटी वाइस चेयरमैन योगेश अग्रवाल जिला मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग,मंडल अध्यक्ष गौरव गोयल, वाइस चेयरमैन रामजतन डमौली, वरिष्ठ भाजपा नेता गुलशन अरोड़ा,वाइस चेयरमैन सुभाषचंद पोली,सीएम विंडो एमिनेंट पर्सन कल्याण सिंह,मंडल महामंत्री जगदीश धीमान,भाजपा नेता पलक अग्रवाल,फुड सप्लाई इंस्पेक्टर सुखचैन, मंडी सुपरवाइजर धीरज अग्रवाल, राजकुमार, चंद्रभान, रणबीर सिंह, सुशील कुमार, पंकज गर्ग,पंकज मंगला, मोहित सिंगला व हैफैड, हरियाणा वेयरहाउस व मार्केट कमेटी के अधिकारी, मंडी अधिकारी, आढ़ती, किसान एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
महात्मा गांधी जी व पूर्व प्रधान मंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के जन्म दिवस बोले देविंदर सिंह ज़िला अध्यक्ष <nis:link nis:type=tag nis:id=यमुनानगर nis:value=यमुनानगर nis:enabled=true nis:link/>
लग भग 2 वर्ष आंदोलन के बाद किसानों को क्या मिला ?बोले प्रदेश प्रवक्ता साहिब सिंह गुर्जर <nis:link nis:type=tag nis:id=यमुनानगर nis:value=यमुनानगर nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=जगाधरी nis:value=जगाधरी nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=क्या nis:value=क्या nis:enabled=true nis:link/> करने जा रहे हैं ?किसान 4 तारीख को सुनिए ज़िला अध्यक्ष सुभाष गुर्जर से <nis:link nis:type=tag nis:id=यमुनानगर nis:value=यमुनानगर nis:enabled=true nis:link/>
जगाधरी
उठो द्रोपदी शास्त्र उठालो ऐसा क्यों बोला महिला ज़िला अध्यक्ष श्रीमती मिथलेश चौधरी ने <nis:link nis:type=tag nis:id=यमुनानगर nis:value=यमुनानगर nis:enabled=true nis:link/>
*जिला पुलिस का बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट व बिना नंबर प्लेट वाहनों के खिलाफ विशेष चैंकिंग अभियान लगातार जारी*
*सितंबर माह में 10568 वाहनों के चालान किये, बिना नंबर प्लेट व बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के 1114 वाहन किये जब्त व एक करोड़ 93 लाख 83 हज़ार 300 रूपये का किया जुर्माना*
4-10
                   अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस महानिदेशक हरियाणा के निर्देशानुसार तथा पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल के मार्गदर्शन में जिला पुलिस द्वारा बिना हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (HSRP) तथा बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य यातायात नियमों की पालना सुनिश्चित करना, अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाना तथा वाहन चालकों में कानून के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
            अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष चौधरी ने बताया कि जिले भर में विभिन्न स्थानों पर विशेष नाकाबंदी एवं वाहन जांच अभियान चलाए जा रहे हैं। इस दौरान मुहं पर कपडा बांधकर, बिना नंबर प्लेट, बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट तथा नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के चालान किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट प्रत्येक वाहन के लिए आवश्यक है और इससे वाहन की पहचान आसान होने के साथ-साथ अपराधों की जांच में भी पुलिस को महत्वपूर्ण सहायता मिलती है। उन्होंने वाहन मालिकों से अपील करते हुए कहा कि जिन वाहनों पर अभी तक हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं लगी है, वे शीघ्र निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार इसे लगवाएं तथा बिना नंबर प्लेट वाहन चलाने से बचें। यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
              अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष चौधरी ने कहा कि यह अभियान केवल चालान करने के उद्देश्य से नहीं, बल्कि सड़क सुरक्षा और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए चलाया जा रहा है। उन्होंने नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने तथा अपने वाहन के सभी दस्तावेज और नंबर प्लेट नियमानुसार रखने की अपील की। जिला पुलिस ने स्पष्ट किया कि विशेष अभियान के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही या नियमों के उल्लंघन को गंभीरता से लिया जाएगा और दोषी वाहन चालकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
*सितंबर माह में 10568 वाहनों के चालान किये, इनमे से बिना नंबर प्लेट व बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के 1114  वाहन किये जब्त व एक करोड़ 93 लाख 83 हज़ार 300 रूपये का किया जुर्माना*
           अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष चौधरी ने बताया कि सितम्बर माह में कुल 10568 वाहनों के चालान किये गए, इनमे से बिना नंबर प्लेट व बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के 1114 वाहन जब्त किये व एक करोड़ 93 लाख 83 हज़ार 300 रूपये का जुर्माना किया।
🙏 तहे दिल से आभार एवं कोटि-कोटि धन्यवाद 🙏

मुझे राजीव गांधी पंचायती राज संगठन (RGPS), हरियाणा प्रदेश का स्टेट सेक्रेटरी बनाए जाने पर मैं हृदय की गहराइयों से आभार व्यक्त करता हूँ।

मैं डॉ. श्री सुनील पवार जी — राष्ट्रीय अध्यक्ष,
श्री फोमलाल जी — हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष,
आदरणीय बहन कुमारी सैलजा जी — CWC मेंबर एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री, सांसद हिसार,
एवं चौधरी अकरम खान जी — पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं विधायक, जगाधरी का दिल से कोटि-कोटि धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करता हूँ। 🙏🌹

आप सभी ने मुझ पर जो विश्वास और जिम्मेदारी सौंपी है, उसके लिए मैं सदैव आपका आभारी रहूँगा। आपके मार्गदर्शन और आशीर्वाद के साथ संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा एवं समर्पण से कार्य करूँगा।

सादर एवं आभार सहित,

मुहम्मद इस्लाम
सरपंच एवं स्टेट सेक्रेटरी
राजीव गांधी पंचायती राज संगठन (RGPS), हरियाणा प्रदेश
पूर्व जिला अध्यक्ष, RGPS यमुनानगर
महात्मा गांधी जी व लाल बहादुर शास्त्री के जन्म दिवस पर जिला अध्यक्ष देविंदर सिंह लाइव
कांग्रेस की मासिक बैठक लाइव
*साढौरा नगर परिषद में विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन*

*साढौरा विधानसभा क्षेत्र* के साढौरा नगर परिषद में राज्यसभा सांसद *श्री कार्तिकेय शर्मा जी व साढौरा की लोकप्रिय विधायक श्रीमती रेनू बाला जी* ने पहुंचकर विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन किया। इनमें बाजार की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग सहित कई महत्वपूर्ण एवं बड़ी विकास परियोजनाएं शामिल हैं।

इस अवसर पर *नगर परिषद चेयरपर्सन श्रीमती शालिनी शर्मा जी*, एवं *वरिष्ठ भाजपा नेता एवं समाजसेवी इंजीनियर ऋषिपाल चौधरी जी* मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे।

विकास कार्यों के उद्घाटन से स्थानीय लोगों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से शहर में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के साथ-साथ आवागमन व्यवस्था को भी बेहतर बनाने में मदद मिलने की उम्मीद है।

क्षेत्रवासियों ने विकास कार्यों के लिए जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी साढौरा क्षेत्र में इसी प्रकार विकास कार्यों को गति मिलने की उम्मीद जताई।
कांग्रेस कार्यालय जगाधरी से लाइव
बहुत बहुत शुभ कामनाएं
बिलासपुर PWD रेस्ट हाउस में **साढौरा की लोकप्रिय विधायक श्रीमती रेनू बाला जी** एवं *वरिष्ठ भाजपा नेता एवं समाजसेवी इंजीनियर ऋषिपाल चौधरी जी* ने जलपान किया व लोगों से मुलाकात कर उनकी जनसमस्याएं सुनीं। मौके पर उपस्थित प्रशासनिक अधिकारियों के सहयोग से  समस्याओं का **तत्काल समाधान** किया गया।
कैंप बाजार व आईटीआई सब्जी मंडी से निगम ने हटाया अतिक्रमण

निगम ने अतिक्रमण को हटाकर रास्तों को कराया खाली

यमुनानगर। नगर निगम द्वारा कैंप बाजार और आईटीआई के सामने स्थित सब्जी मंडी में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद के निर्देशों मुख्य सफाई निरीक्षक अमित कंबोज के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाकर रास्तों को खाली कराया गया।
मुख्य सफाई निरीक्षक अमित कंबोज के साथ सफाई निरीक्षक सुशील शर्मा की टीम ने बाजार में दुकानों के बाहर सड़क पर रखे सामान को हटवाया। सब्जी व फल विक्रेताओं द्वारा सड़क किनारे लगाए गए सामान और अस्थायी तौर पर किए गए अतिक्रमण को भी हटाया गया। अभियान के दौरान निगम टीम ने बाजार क्षेत्र का निरीक्षण करते हुए दुकानदारों को सड़क व सार्वजनिक स्थान पर सामान न रखने की हिदायत दी। मुख्य सफाई निरीक्षक अमित कांबोज और सफाई निरीक्षक सुशील शर्मा ने दुकानदारों, सब्जी एवं फल विक्रेताओं को समझाया कि सड़क और सार्वजनिक स्थान पर अतिक्रमण करने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी होती है। उन्होंने सभी से अपना सामान निर्धारित सीमा में रखने और बाजार की व्यवस्था बनाए रखने में नगर निगम का सहयोग करने की अपील की। मुख्य सफाई निरीक्षक अमित कांबोज ने कहा कि शहर में यातायात और आवागमन को सुचारु बनाए रखने के लिए अतिक्रमण के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। दुकानदारों से अपील की गई कि वे कार्रवाई से बचने के लिए स्वयं ही सार्वजनिक स्थानों को अतिक्रमण मुक्त रखें। साथ ही चेतावनी दी कि दोबारा सड़क पर सामान रखने पर उसे जब्त किया जाएगा। 

फोटो - अतिक्रमण हटवाती नगर निगम की टीम। 

दुकानदारों को समझाते मुख्य सफाई निरीक्षक अमित कांबोज।
यमुनानगर, 1 अक्तूबर -रादौर के एसडीएम नरेन्द्र कुमार ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र के मार्गदर्शन में महात्मा गांधी अखिल भारतीय सेवा प्रशिक्षण संस्थान के निर्देशन में हरियाणा सिविल सेवा के लिए तीन दिवसीय मौखिक साक्षात्कार कार्यक्रम के अन्तिम दिन साक्षात्कार बोर्ड की अध्यक्षता कर अभ्यार्थियों का मौखिक साक्षात्कार लिया।
मौखिक साक्षात्कार में भाग लेने पर रादौर के एसडीएम नरेन्द्र कुमार ने हरियाणा सिविल सर्विस की परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों से मौखिक साक्षात्कार में प्रशासन की बारीकियों के संबंध में प्रश्न पूछे और उनका उचित मार्गदर्शन किया ताकि अभ्यार्थी मौखिक साक्षात्कार में अति पूर्ण आत्मविश्वास व सटीक तैयारी के साथ साक्षात्कार दें सकें। उन्होंने अभ्यर्थियों को बताया कि वे पूरे विश्वास, निष्ठा, संयम व बिना किसी प्रकार के दबाव और पूरी सूझबूझ के साथ पूछे गए प्रश्रों का उत्तर दें ताकि हरियाणा सिविल सर्विज की अन्तिम परीक्षा के चयन में सफलता प्राप्त की जा सकें । मौखिक साक्षात्कार में भाग लेने वाले अभ्यार्थियों ने विशेषज्ञों द्वारा दिए गए सुझावों को उपयोगी बताते हुए कहा कि इस अभ्यास से उन्हें वास्तविक साक्षात्कार की प्रक्रिया को समझने और अपनी तैयारी का आत्म मूल्यांकन करने में सहायता मिली। इस दौरान उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र के मार्गदर्शन में महात्मा गांधी अखिल भारतीय सेवा प्रशिक्षण संस्थान आयोजित मौखिक साक्षात्कार में अवसर प्रदान करने के लिए कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र के कुलपति सोमनाथ सचदेवा आभार व्यक्त किया।  
इस मौखिक साक्षात्कार में स्टेट ट्रांसपोर्ट के जनरल मैनेजर व्योम शर्मा, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र के इतिहास विभाग एवं संस्थान के निदेशक डॉ. धर्मबीर व एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. किरण लाम्बा, कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरूक्षेत्र एमजीएआईएस कोचिंग संस्थान के डिप्टी डायरेक्टर डॉ. कुलदीप मेंहदीरत्ता, दृष्टि आईएएस, नई दिल्ली से आमंत्रित विशेषज्ञ धनंजय कुमार व केवल कृष्ण द्वारा विद्यार्थियों से विभिन्न विषयों, समसामयिकी घटनाक्रम, सामान्य अध्ययन, उनके शैक्षणिक विषयों तथा व्यक्तिगत पृष्ठभूमि से संबंधित प्रश्न पूछे गए। साक्षात्कार के दौरान विद्यार्थियों के उत्तर देने की शैली, आत्मविश्वास, तार्किक सोच, निर्णय लेने की क्षमता तथा परिस्थितियों के अनुरूप प्रतिक्रिया देने की क्षमता का भी आकलन किया गया।
इस अवसर पर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के संस्थान के निदेशक डॉ. धर्मबीर ने कहा कि महात्मा गांधी अखिल भारतीय सेवा प्रशिक्षण संस्थान विद्यार्थियों को सिविल सेवाओं एवं अन्य प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन एवं आवश्यक शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध करवाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। कार्यक्रम में सलाहकार समिति से डॉ. परवेश (असिस्टेंट प्रोफेसर, राजनीति विज्ञान विभाग), संगीता धीर (असिस्टेंट प्रोफेसर, इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्ट्डीज़), भागवंती, रविन्द्र तलाव सहित नॉन टीचिंग स्टाफ एवं विश्वविद्यालय के शोधार्थियों का पूर्ण सहयोग रहा।
श्रीमद भागवत कथा में पहुंचे भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष निश्चल चौधरी <nis:link nis:type=tag nis:id=जगाधरी nis:value=जगाधरी nis:enabled=true nis:link/> जतिन शर्मा व कॉलोनी वासियों द्वारा आमंत्रित
<nis:link nis:type=tag nis:id=mithleshchaudhry nis:value=mithleshchaudhry nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=shalumalhotra nis:value=shalumalhotra nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=nirmalchauhan nis:value=nirmalchauhan nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=congress nis:value=congress nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=yamunanagar nis:value=yamunanagar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jagadhri nis:value=jagadhri nis:enabled=true nis:link/>
दादुपर नलवी नहर चालू करो या बंद करो रास्ते मे पड़ते गांवों के किसानों का नुकसान न हो <nis:link nis:type=tag nis:id=अंकित,#कैल nis:value=अंकित,#कैल nis:enabled=true nis:link/> गांव