तिजारा: भिवाड़ी में 91 वर्षीय बुजुर्ग के साथ 4.67 लाख रुपए की साइबर ठगी, मामला दर्ज
Tijara, Alwar | Nov 11, 2026 विदेशी मुद्रा और क्रिप्टो करेंसी में निवेश से मोटा मुनाफा कमाने का झांसा देकर साइबर ठगो ने भिवाड़ी में 91 वर्षीय वृद्ध अर्जन लाल मेहंदीरत्ता से 4.67 लाख रुपए की ठगी कर ली। बुधवार सुबह 8 बजे पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उत्सव सोसाइटी निवासी अर्जन लाल मेहंदीरत्ता ने थाने में मामला दर्ज कराया है उन्होंने सोशल मीडिया पर एक लिंक देखा और ठगो के जाल में फंस गए।