जूट बैग बनाना सीख रहीं महिलाएं, स्वरोजगार से जुड़ने की तैयारी
लखीसराय। पुरानी बाजार स्थित चितरंजन रोड स्थित एक निजी परिसर में पीएनबी ग्रामीण रोजगार संस्थान की ओर से महिलाओं को जूट बैग निर्माण का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। 14 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में महिलाओं को जूट बैग बनाने के साथ इससे जुड़े विभिन्न कार्यों की जानकारी दी जा रही है।संस्थान के निदेशक मनीष कुमार ने बताया कि आईसीटी के तहत महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण पूरा करने के बाद महिलाएं स्वयं जूट बैग निर्माण का काम शुरू कर सकेंगी। इससे उन्हें घर के स्तर पर रोजगार का अवसर मिलने के साथ आय बढ़ाने में भी मदद मिलेगी।