घोसैठ में सहयोग शिविर का आयुक्त ने किया निरीक्षण।
लखीसराय। सूर्यगढ़ा प्रखंड के घोषैठ ग्राम पंचायत स्थित हाई स्कूल परिसर में आयोजित सहयोग शिविर का मंगलवार को मुंगेर प्रमंडल के आयुक्त प्रेम सिंह मीणा ने निरीक्षण किया। उन्होंने शिविर में आमजनों को उपलब्ध कराई जा रही विभिन्न सरकारी सेवाओं एवं योजनाओं की जानकारी ली और अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों एवं समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन करने का निर्देश दिया।
आयुक्त ने ग्रामीणों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक किया। इस दौरान लाभुकों के बीच जन्म एवं मृत्यु प्रमाण-पत्र, ई-श्रम प्रमाण-पत्र, जॉब कार्ड, वंशावली प्रमाण-पत्र और आयुष्मान कार्ड का वितरण किया गया।शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को एक ही स्थान पर विभिन्न सरकारी सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराया गया। मौके पर सूर्यगढ़ा विधायक रामानंद मंडल, डीडीसी सुमित कुमार, एसडीओ प्रभाकर कुमार, डीईओ यदुवंश राम, जिला कल्याण पदाधिकारी अश्विनी कुमार चौबे, नजारत उपसमाहर्ता प्राची कुमारी समेत विभिन्न विभागों के पदाधिकारी मौजूद रहे।