घाटमपुर: घाटमपुर में अपना दल एस का कार्यकर्ता समागम, अनुप्रिया पटेल की जनसभा में उमड़ा जनसैलाब
घाटमपुर में अपना दल एस के जिला स्तरीय कार्यकर्ता समागम में केंद्रीय राज्यमंत्री और पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल पहुंचीं। हजारों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधा और 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने का आह्वान किया।