टीकमगढ़: मवई गांव में तीन दिवसीय नाट्य महोत्सव का आयोजन, राम-निषाद मिलन प्रसंग देखने पहुंचे लोग
टीकमगढ़ जिले के मवई गांव में रंग महोत्सव चल रहा है, जहां स्कूल का चबूतरा थिएटर में तब्दील हो गया 2। पाहुना थिएटर संस्था के आयोजित तीन दिवसीय इस नाट्य महोत्सव में सोमवार को निषाद राज नाटक का मंचन किया गया। यह आयोजन दिवंगत थिएटर कलाकार आलोक चटर्जी की स्मृति में समर्पित है।