टीकमगढ़: अभिनेता धीरेंद्र और अभिनेत्री स्मिता तांबे का टीकमगढ़ एक्सीलेंस स्कूल में हुआ सम्मान, इसी स्कूल में पढ़े थे धीरेंद्र
टीकमगढ़ के एक्सीलेंस स्कूल में सोमवार को फिल्म अभिनेता धीरेंद्र और अभिनेत्री स्मिता तांबे द्विवेदी का सम्मान समारोह किया गया। टीकमगढ़ निवासी धीरेंद्र द्विवेदी ने एक्सीलेंस स्कूल से 12वीं तक की पढ़ाई की थी। सोमवार को कार्यक्रम के दौरान उन्होंने अपने स्कूल और कॉलेज के संस्मरण सुनाए। स्कूल के छात्र-छात्राओं को आगे बढ़ाने के टिप्स दिए।