टीकमगढ़ कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभाकक्ष में टीएल की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर अवधेश शर्मा मौजूद रहे। बैठक में कलेक्टर ने गणतंत्र दिवस की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने निर्देशित किया कि गणतंत्र दिवस पर प्रदर्शित होने वाली झांकियां विभागीय योजनाओं पर आधारित हो।