टीकमगढ़: चरपुवां मिनौरा गौ वन्य विहार का उपसंचालक पशुपालन विभाग ने किया औचक निरीक्षण, कलेक्टर के निर्देश पर
टीकमगढ़ कलेक्टर अवधेश के निर्देशन में डॉ आरके जैन उपसंचालक पशुपालन विभाग एवं माप तहसीलदार ने संयुक्त रूप से चरपुवा मिनौरा में स्थित गौ वन्य विहार का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान गौशाला में मौके पर 150 से 160 गोवंश पाए गए। पशुओं में विधिवत टैगिंग का कार्य पाया गया। पशुओं के लिए आवश्यक औषधीय रखने के लिए निर्देशित किया गया।