टीकमगढ़: माडूमर गांव में जन कल्याण पर्व के तहत शिविर आयोजित, आयुष्मान कार्ड समेत कई योजनाओं के प्रमाण पत्र वितरित
टीकमगढ़ जिले में जनकल्याण पर्व के तहत ग्राम माडूमर में सोमवार को शिविर लगाया गया। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार जिले में 26 जनवरी तक चलने वाले इस पर्व में ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ घर के नजदीक ही उपलब्ध कराया जा रहा है। शिविर में कई लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं के प्रमाण पत्र वितरण किए गए।