टीकमगढ़: एमपीपीएससी में चयनित लड़कियों का एसपी कार्यालय में सम्मान, स्मृति चिह्न भेंट किए गए
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग एमपीपीएससी 2022 की परीक्षा में जिले की बेटियों ने सफलता हासिल की है । सोमवार को पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में इन बेटियों का सम्मान किया। देवी नगर गांव निवासी कविता यादव का चयन डिप्टी कलेक्टर के पद पर हुआ है। अंशिका जैन डीएसपी के पद पर चयनित हुई है।