धारकुंडी आश्रम में बारिश का तांडव: तेज बहाव से परिसर में घुसा पानी, पहाड़ी झरने का रौद्र रूप
सतना: विंध्य क्षेत्र के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल परमहंस आश्रम धारकुंडी में भारी बारिश के बाद पानी का विकराल रूप देखने को मिला है। जंगलों और पहाड़ियों से बहकर आ रहे पानी के तेज बहाव ने आश्रम परिसर को जलमग्न कर दिया, जिससे हर तरफ अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
वायरल हो रहे वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि पहाड़ियों से गिरता झरना उफान पर है और मटमैला पानी सीढ़ियों व निर्माण कार्य से होकर प्रचंड गति से नीचे बह रहा है। पानी की धार इतनी तेज है कि आश्रम के निचले हिस्सों और भवनों के पास बाढ़ जैसी स्थिति निर्मित हो गई है।
लगातार हो रही इस वर्षा के कारण स्थानीय नदी-नाले उफान पर हैं। प्रशासन और आश्रम प्रबंधन ने श्रद्धालुओं से सतर्क रहने और जलभराव वाले इलाकों से दूर रहने की अपील की है।
#DharkundiAshram #SatnaNews #HeavyRainfall #FlashFlood #MadhyaPradeshNews ViralVideo MPNews UnchehraNews MonsoonUpdates BreakNews