मड़ावरा: बरोदिया में गाली-गलौज करने से मना करने पर 3 लोगों पर धारदार हथियार से किया हमला
बरौदिया में मंगलवार को दोपहर 2 बजे गाली गलौज करने से मना करने पर कुछ लोगों ने 3लोगों के साथ धारदार हथियार से हमला कर दिया। इसमें एक महिला, उसका बेटा और बेटी घायल हो गए।बताया है कि जब वह घर थे तभी 4लोग आये,गाली गलौच करने लगे, मना किया तो धारदार हथियार से हमला कर दिया। सभी घायलों को 108 एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मड़ावरा लाया गया।