सोरांव: मऊआइमा इलाके में तेज रफ्तार ट्रक ने जर्मन शेफर्ड कुत्ते को कुचला, की गई शिकायत
मऊआइमा थाना क्षेत्र के सेमरी शेखपुर में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। जहां तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से पालतू जर्मन शेफर्ड कुत्ते की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। उक्त गांव निवासी जितेंद्र कुमार पटेल पुत्र राजेंद्र प्रसाद पटेल का आरोप है कि एक युवक तेज रफ्तार में आकर चढ़ा दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। पीड़ित ने नामजद करते हुए स्थानीय थाने में तहरीर दी।