ग्रामीणों ने दिखाया आईना, बांस-बल्ले से बना डाला 200 फीट का पुल!
खैरा प्रखंड के हरनी पंचायत अंतर्गत जतहर गांव के ग्रामीणों ने वर्षों से चली आ रही आवागमन की समस्या का खुद समाधान करते हुए श्रमदान से बांस-बल्ले का करीब 200 फीट लंबा पुल तैयार कर दिया। ग्रामीणों के इस कदम ने जनप्रतिनिधियों और जिला प्रशासन की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।
ग्रामीणों के सहयोग से तैयार इस पुल के निर्माण में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. नीरज साह ने भी सहयोग किया। पुल का उद्घाटन डॉ. नीरज साह, गरही थाना प्रभारी बिपिन चंद्र पालटा, हरनी पंचायत के मुखिया प्रकाश तांती और अरुणाबांक पंचायत के मुखिया अनिल यादव ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।
ग्रामीणों का कहना है कि जब जिम्मेदारों से उम्मीद पूरी नहीं हुई तो उन्होंने श्रमदान और आपसी सहयोग से खुद रास्ता बना लिया। यह पुल सिर्फ बांस-बल्ले से तैयार ढांचा नहीं, बल्कि ग्रामीणों की एकजुटता, मेहनत और व्यवस्था के प्रति सवाल का प्रतीक बन गया है।
📍 जतहर गांव, खैरा | जमुई
#Jamui #Khaira #Jatihar #HarniPanchayat #ग्रामीणों_की_एकजुटता #बांस_का_पुल #श्रमदान #ग्रामीण_विकास #जनप्रतिनिधि #जिला_प्रशासन #डॉ_नीरज_साह #JamuiNews #BiharNews #परिवर्तन_बिहार_न्यूज़ #ViralNews #BreakingNews
Jamui, Jamui | Sep 6, 2026