📰 आज के समाचार पत्रों में प्रकाशित प्रमुख खबरें
जिला पदाधिकारी, औरंगाबाद श्रीमती अभिलाषा शर्मा (भा०प्र०से०) के नेतृत्व में जिले में जनसमस्याओं के समाधान, प्रशासनिक पारदर्शिता एवं मतदाता जागरूकता से संबंधित प्रमुख खबरें आज के समाचार पत्रों में प्रकाशित हुई हैं।
🔹 जनता दरबार में जनसमस्याओं की सुनवाई – “सबका सम्मान – जीवन आसान” पहल के तहत जनता दरबार में विभिन्न शिकायतों की सुनवाई कर संबंधित अधिकारियों को समय-सीमा में निष्पादन का निर्देश।
🔹 नवपदस्थापित अमीनों का पदस्थापन – रैंडमाइजेशन प्रक्रिया के माध्यम से विभिन्न अंचलों एवं कार्यालयों में पारदर्शी और निष्पक्ष स्थान आवंटन।
🔹 मतदाता सूची पुनरीक्षण हेतु विशेष कैंप – जिले के सभी मतदान केंद्रों पर 21–22 नवंबर एवं 05–06 दिसंबर को विशेष कैंप, बीएलओ की उपस्थिति में मतदाता सूची में नाम जोड़ने का अवसर।
🔹 मतदाता जागरूकता अभियान – जीविका दीदियों द्वारा पात्र नागरिकों एवं युवाओं को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने और त्रुटियों में सुधार हेतु जागरूक किया गया।
🔹 प्रधानमंत्री के वैशाली कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा – मुख्य सचिव, बिहार की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम की तैयारियों एवं प्रशासनिक समन्वय की समीक्षा बैठक में जिला पदाधिकारी की सहभागिता।
🔹 भूमि संबंधी कार्यों में तेजी – नवपदस्थापित अमीनों के पदस्थापन से भूमि मापी, सीमांकन एवं भू-अर्जन कार्यों में तेजी आने की उम्मीद।
#SamratChoudhary #CMSamrat #AurangabadBihar #GoodGovernance #PublicService #VoterAwareness #DistrictAdministration
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Chief Electoral Officer, Bihar
CMO Bihar
Aurangabad, Bihar | Nov 21, 2026