राजसमंद में रेगर युवाशक्ति की खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज #rajsamandnews
राजसमंद शहर के जवाहर नवोदय स्कूल परिसर में रेगर युवाशक्ति द्वारा द्वितीय मेवाड़ स्तरीय क्रिकेट एवं वॉलीबॉल खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज हुआ। मुख्य अतिथि विधायक दीप्ति माहेश्वरी थे, जबकि अध्यक्षता रेगर युवाशक्ति प्रदेश अध्यक्ष मांगीलाल सक्रवाल ने की। विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष जगदीश पालीवाल, नगरपरिषद सभापति अनिता पालीवाल, उपसभापति मोहन कुमावत, हॉकी संघ जिलाध्यक्ष कर्णवीरसिंह राठौड़, जिला महामंत्री महेंद्रसिंह चौहान, एवी फाइनेंस निदेशक विक्की नोगिया देवगढ़, नानालाल तेली, भाजपा SC मोर्चा जिलाध्यक्ष उत्तम खिंची, जगदीश पहाड़िया थे। अतिथियों ने खेलकूद प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया और समाज की अच्छी पहल बताया। इस दौरान कमलेश मौर्य केलवा, राजेश फुलवारिया, भेरूलाल गगोरिया, मदनलाल मौर्य, हरलाल गुसाईवाल, सतीश चगेरीवाल, रामलाल बड़ारिया, राजू नुवाल, माधुलाल मौर्य, दिनेश नावलिया, प्रकाश पलिया, नारायणलाल करोतिया, ललित बारोलिया, देवकिशन बड़ारिया, रतनलाल आर्टिया आदि मौजूद थे।
Rajsamandnews
Regaryuvashaktirajsamand
MLADiptiMaheshwari
MLARajsamand