दमोह: धरमपुरा में लापता दो मासूम बच्चों को पुलिस ने देर रात परिजनों को सकुशल सौंपा
Damoh, Damoh | Jul 20, 2026 दमोह धर्मपुरा से रविवार सुबह लापता हुए 10-11 वर्षीय दो मासूम बच्चों को सिटी कोतवाली पुलिस ने देर रात गड़ी मोहल्ला से सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। शाम तक बच्चों का पता नहीं चलने पर गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। एसपी आनंद कलादगी के निर्देशन और टीआई मनीष कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तलाश अभियान चलाया। पूछताछ में बच्चों ने बताया कि वे घूमने निकले थे।