सोरांव: महिला की मौत के बाद परिजनों ने शव रखकर किया हंगामा, डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप
मऊआइमा थाना क्षेत्र के शहबाजपुर निवासी संगीता देवी (35) पत्नी महेश कुमार की उपचार के दौरान मौत हो गई। मऊ आइमा इलाके के एक डॉक्टर की सलाह पर शहर के किडनी स्टोन हॉस्पिटल में ऑपरेशन कराया गया था। वहीं हालत बिगड़ने पर पुनः भर्ती कराया गया था। रविवार की देर शाम मौत के बाद परिजन सलाह देने वाले डॉक्टर के अस्पताल के सामने शव रखकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस।