नाबालिग छात्राओं से दुष्कर्म और वीडियो बनाकर वायरल करने के मामले में आरोपित वीरेंद्र पाल और विकास पाल को न्यायालय में पेशी के लिए लाया गया। पेशी के बाद दोनों आरोपितों को पुलिस अपनी अभिरक्षा में न्यायालय परिसर से बाहर ले जा रही थी, तभी अचानक कुछ लोगों ने उन्हें घेर लिया। देखते ही देखते कोर्ट परिसर में अफरातफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई।