समाहरणालय बक्सर
(जिला जन संपर्क कार्यालय)
प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 09 सितम्बर 2026
बक्सर में 9वें राष्ट्रीय पोषण माह-2026 का शुभारंभ, जिला पदाधिकारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया उद्घाटन
आज दिनांक 09 सितम्बर 2026 को जिला पदाधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला की अध्यक्षता में 9वें राष्ट्रीय पोषण माह 2026 का शुभारंभ समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
भारत सरकार, महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय पोषण माह का आयोजन 09 सितंबर 2026 से 08 अक्टूबर 2026 तक किया जा रहा है।
इस वर्ष पोषण माह का मुख्य विषय “हमारी आंगनवाड़ी, हमारी जिम्मेदारी” है।
कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं एवं बच्चों के पोषण स्तर में सुधार के साथ-साथ पोषण के प्रति समुदाय में जागरूकता एवं जनभागीदारी को बढ़ावा देना है। पोषण माह के दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों को समुदाय आधारित पोषण, देखभाल एवं बच्चों के प्रारंभिक विकास की गतिविधियों के केंद्र के रूप में सुदृढ़ करने पर विशेष जोर दिया जाएगा।
जिला पदाधिकारी ने बताया कि महिलाओं एवं बच्चों का पोषण पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से उपलब्ध कराई जा रही पोषण एवं बाल विकास सेवाओं को और प्रभावी बनाने के लिए सभी संबंधित विभागों एवं समुदाय के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है।
पोषण माह के दौरान मुख्य रूप से आहार विविधता एवं पर्याप्त प्रोटीन, आंगनबाड़ी केंद्रों पर ताजा गर्म पका हुआ भोजन, सामुदायिक स्वामित्व एवं जवाबदेही, पोषण एवं बाल्यावस्था में प्रारंभिक उद्दीपन तथा प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के माध्यम से मातृ स्वास्थ्य हेतु सहायता जैसे विषयों पर गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देश दिया कि पोषण माह के दौरान आयोजित होने वाली गतिविधियों में जनप्रतिनिधियों, अभिभावकों, माताओं, किशोरियों एवं समुदाय की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाए तथा सभी गतिविधियों को जन आंदोलन डैशबोर्ड उसकी इंट्री सुनिश्चित किया जाए।
कार्यक्रम में सिविल सर्जन बक्सर, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस बक्सर, जिला जन संपर्क पदाधिकारी बक्सर, जिला कल्याण पदाधिकारी बक्सर, जिला समन्वयक, जिला परियोजना सहायक, जिला मिशन समन्वयक, जिला स्तरीय पदाधिकारी, सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, महिला पर्यवेक्षिकाओं, आंगनबाड़ी एवं सेविकाएं उपस्थित थे।
“हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेदारी-सुपोषित समाज की यही तैयारी।”
जिला जन संपर्क कार्यालय
बक्सर।
@top fans Information & Public Relations Department, Government of Bihar Buxar Administration CMO Bihar Buxar Police Samrat Choudhary Social Welfare Department, Government of Bihar जिला प्रशासन बक्सर #IPRDBihar #buxarcity #buxarjila #BuxarNews #bihar #buxar
2 views | Buxar, Bihar | Sep 9, 2026