समाहरणालय बक्सर
(जिला जन संपर्क कार्यालय)
प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 09 सितंबर 2026
दिनांक 10.07.2026 को संपन्न दिशा बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा
आज दिनांक 09 सितंबर 2026 को दिनांक 10.07.2026 को संपन्न दिशा बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा हेतु बैठक समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में आयोजित की गई।
बैठक में सभी संबंधित पदाधिकारियों से दिशा बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गई। इस क्रम में संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि बैठक में दिए गए निर्देशों के आलोक में गुणवत्तापूर्ण एवं तथ्यपरक अनुपालन प्रतिवेदन यथाशीघ्र समर्पित करना सुनिश्चित करें।
जिन बिंदुओं के अनुपालन पर असंतोष व्यक्त किया गया, उन पर पुनः आवश्यक कार्रवाई करते हुए गुणवत्तापूर्ण एवं संतोषजनक अनुपालन सुनिश्चित कर अद्यतन प्रतिवेदन समर्पित करने का निर्देश दिया गया।
सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि लंबित कार्यों पर यथाशीघ्र आवश्यक कार्रवाई करते हुए निर्धारित निर्देशों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करें।
जिला जन संपर्क कार्यालय
बक्सर।
@top fans Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar Buxar Administration Buxar Police Samrat Choudhary जिला प्रशासन बक्सर #IPRDBihar #BuxarNews #buxarcity #buxarjila #bihar #buxar
Buxar, Bihar | Sep 9, 2026