पोड़ैयाहाट: परगोडीह में वन विभाग ने जंगलों से काटी गई लाखों की अवैध लकड़ी जब्त की, बिहार ले जाने की थी तैयारी
पोड़ैयाहाट प्रखंड के देवडांड थाना क्षेत्र के परगो डीह गांव में वन विभाग जंगलों से काटे गए लाखों रूपए के कीमती अवैध लकड़ी की खेप को रविवार को जब्त किया है।सूत्रों के मुताबिक लकड़ियों को इस सीमावर्ती क्षेत्र से बिहार ले जाने की तैयारी थी। डीएफओ ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए वन विभाग की टीम ने भारी मात्रा में लकड़ियों को पकड़ा है।