घरघोड़ा: जातिसूचक गाली-गलौज और मारपीट के फरार आरोपी को घरघोड़ा पुलिस ने गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा
“ऑपरेशन क्लीन हंट” के तहत घरघोड़ा पुलिस ने जातिसूचक गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी के मामले में फरार आरोपी तारिख अनवर उर्फ मोनू खान को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।