ढीमरखेड़ा: उमरिया पान थाना में क्षेत्र की नारियों ने अवैध शराब बंद करने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन
उमरिया पान क्षेत्र में जगह-जगह संचालित हो रही कथित अवैध शराब की पैकारियों के खिलाफ महिलाओं ने मोर्चा खोल दिया। शुक्रवार को मडे़रा कॉलोनी से महिलाओं ने समाजसेवी चंद्रकांत चौरसिया के नेतृत्व में पैदल मार्च निकाला। महिलाएं नारे लगाते हुए उमरिया पान थाना पहुंचीं, जहां उन्होंने अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ विरोध दर्ज कराया।