बांसवाड़ा नगर परिषद चुनाव के परिणामों से ठीक पहले कुंभलगढ़ के रिसॉर्ट में बाड़ेबंदी के तहत ठहरी कांग्रेस की महिला पार्षद उम्मीदवारों का एक नया वीडियो सामने आया है। महिलाओं ने रिसॉर्ट में ही निर्जला व्रत रखकर मिट्टी के शिवलिंग और शिव-पार्वती की प्रतिमाएं बनाकर 'ॐ नमः शिवाय' के जाप के साथ पूजा-अर्चना की। इससे पहले इनका मेहंदी लगाते वीडियो भी वायरल हुआ था।
10 सितंबर से कुंभलगढ़ में ठहरे उम्मीदवारों के इस धार्मिक अनुष्ठान की राजनीतिक गलियारों में खासी चर्चा है। सोमवार को मतगणना के बाद चुनाव हारने वालों को घर भेजा जाएगा, जबकि विजेताओं को नई जगह ले जाने की संभावना है।
#BanswaraNews #RajasthanPolitics #Congress #HartalikaTeej #BanswaraLocalElection