रंगरा चौक: रंगरा में 48.05 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार
रंगरा थाना पुलिस ने रंगरा चौक पर वाहन जांच के दौरान 48.05 ग्राम स्मैक के साथ सुधांशु संगम, निवासी भवानीपुर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके पास से स्मैक के अलावा नकद रुपये और मोबाइल बरामद किया। पूछताछ में आरोपी ने पश्चिम बंगाल से स्मैक लाकर स्थानीय युवाओं को बेचने की बात बताई है। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।