चौमूं: चोमू नगर परिषद और खेजरोली नगर पालिका के चुनाव परिणाम की मतगणना कल गवर्नमेंट महिला कॉलेज में होगी
Chomu, Jaipur | Sep 13, 2026 चौमूं में नगर निकाय चुनाव के लिए सोमवार सुबह 8 बजे से 45 वार्डों की गिनती शुरू होगी। चौमूं नगर परिषद और खेजरोली नगरपालिका के 25 वार्डों के चुनाव नतीजे चौमूं शहर के मोरीजा रोड पर बने गवर्नमेंट महिला कॉलेज में गिने जाएंगे। प्रशासन ने गिनती के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। सुरक्षा, प्रवेश और पार्किंग के पूरे इंतजाम किए गए हैं।