दमोह: कलेक्टर कार्यालय में स्कूल बस ऑपरेटरों की बैठक, सुरक्षा मानकों के पालन के निर्देश
Damoh, Damoh | Jun 6, 2025 दमोह कलेक्ट्रेट सभागार में जिला परिवहन अधिकारी एवं जिला शिक्षा अधिकारी की संयुक्त बैठक में स्कूलों में संचालित बस ऑपरेटरों को सुरक्षा मानकों के पालन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।बैठक में जिला परिवहन अधिकारी ने सभी बस संचालकों को निर्देशित किया कि वे स्कूली बच्चों की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए निर्धारित मानकों का पूर्णतः पालन सुनिश्चित करें।