दमोह: जिले के 4 उपार्जन केंद्रों में तुअर की फसल का उपार्जन कार्य शुरू, ई-उपार्जन पोर्टल से स्टॉल बुक करें
Damoh, Damoh | Jun 5, 2025 दमोह खरीफ वर्ष 2024 एवं 25 में प्राईस सपोर्ट स्कीम तुअर उपार्जन का कार्य 10 जून 2025 तक किये जाने के निर्देश दिये गये थे। जिले के 04 उपार्जन केन्द्रों में तुअर खरीदी का कार्य गुरुवार दोपहर 12 बजे से प्रारंभ हो चुका हैं। उपार्जन केन्द्रों में तुअर खरीदी में विकासखण्ड दमोह में सेवा सहकारी समिति टिकरी पिपरिया आर.एस. वेयरहाउस में की जाएगी।