दमोह: कलेक्टर का निर्देश: 10 दिनों में क्षतिग्रस्त भवनों का निरीक्षण कर ध्वस्तीकरण सुनिश्चित करें
Damoh, Damoh | Jun 5, 2025 जिले में वर्षा ऋतु की निकटता को देखते हुए कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने निर्देश जारी करते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में स्थित क्षतिग्रस्त, जर्जर अथवा संभावित रूप से असुरक्षित भवनों, दीवारों एवं अन्य संरचनाओं की पहचान कर उनका निरीक्षण करें तथा नियमानुसार ध्वस्तीकरण की कार्रवाई 10 दिवस मे सुनिश्चित की जाये