दमोह: विश्व पर्यावरण दिवस पर पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने किया पौधारोपण, स्टाफ से भी की पौधारोपण की अपील
Damoh, Damoh | Jun 5, 2025 दमोह पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने भी 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गुरुवार दोपहर 2 बजे पौधारोपण किया और पुलिस अधिकारी कर्मचारियों से भी पौधारोपण करने की अपील की। जिसके बाद गुरुवार शाम 4 बजे दमोह देहात थाना प्रभारी रचना मिश्रा ने भी देहात थाना परिसर में स्टाफ के साथ पौधारोपण करते हुए मानव जीवन में वनों के महत्व को बताया।