दमोह: मुठिया के पास सड़क पर घायल अवस्था में पड़े बाइक सवार युवक की जननी एक्सप्रेस के चालक ने बचाई जान, अस्पताल में कराया भर्ती
Damoh, Damoh | Jun 6, 2025 दमोह जबलपुर मार्ग पर राजघाट मुठिया के पास गुरूवार शुक्रवार की दरमियानी रात करीब 1 से 2 बजे के बीच हुए सड़क हादसे में सड़क पर हादसे का शिकार होकर घायल अवस्था में पड़े घायल को 108 एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तेजगढ़ के पायलट कृष्णा यादव ने बताया कि जब वे मरीज लेकर जा रहे थे उसी दौरान घायल को 20 मिनिट में जिला अस्पताल पहुंचाया।