दमोह: टीबी मरीजों को मिला पोषण सहारा, औषधि विक्रेता संघ ने 50 सहायता किट बांटीं
Damoh, Damoh | Jun 5, 2025 प्रधानमंत्री टी.बी. मुक्त भारत अभियान के तहत जिले में टी.बी. मरीजों को बेहतर पोषण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला औषधि विक्रेता संघ द्वारा आज गुरुवार की शाम करीब 3 बजे एक सराहनीय पहल की गई। संघ की ओर से जिला क्षय इकाई दमोह सहित विभिन्न सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में कुल 50 टी.बी. मरीजों को पोषण सहायता किट वितरित की गईं।