🚨 बलरामपुर में भारी बारिश का अलर्ट! डीएम डॉ. विपिन कुमार जैन ने जारी की अपील
रेड अलर्ट के बीच जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क, राहत-बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी
बलरामपुर। जनपद में लगातार हो रही अत्यधिक बारिश और मौसम विभाग के रेड अलर्ट को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी देते हुए जनपदवासियों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।
तेज हवाओं से कई स्थानों पर पेड़ गिरे, मकान भी क्षतिग्रस्त।
भारी बारिश और तेज हवाओं के चलते जिले के विभिन्न स्थानों पर पेड़ गिरने तथा मकानों के क्षतिग्रस्त होने की घटनाएं सामने आई हैं। प्रभावित परिवारों को नियमानुसार सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।
🚨 कई विभाग फील्ड में, सड़कों से हटाए जा रहे पेड़।
वन विभाग, लोक निर्माण विभाग, पुलिस बल, विद्युत विभाग और सभी उपजिलाधिकारी लगातार फील्ड में रहकर राहत एवं बचाव कार्य में जुटे हैं। सड़कों पर गिरे पेड़ों को तत्काल हटाकर आवागमन सुचारु कराया जा रहा है।
⚡ विद्युत आपूर्ति बहाल करने में जुटी टीमें
पेड़ों के गिरने से कई स्थानों पर विद्युत आपूर्ति प्रभावित हुई है। विद्युत विभाग द्वारा अतिरिक्त संसाधन और टीमें लगाकर युद्धस्तर पर बिजली आपूर्ति बहाल करने का कार्य किया जा रहा है। डीएम ने लोगों से विद्युत विभाग की टीमों को सुरक्षित ढंग से काम करने देने और विद्युत कर्मियों का सहयोग करने की अपील की है।
⚠️ डीएम की जनपदवासियों से खास अपील
👉 अत्यंत आवश्यक कार्य होने पर ही घर से बाहर निकलें।
👉 पेड़ों के नीचे खड़े न हों।
👉 जलभराव वाले स्थानों से दूर रहें।
👉 नदी-नालों के आसपास जाने से बचें।
👉 प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।
डीएम डॉ. विपिन कुमार जैन ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी तत्परता के साथ राहत एवं बचाव कार्यों में जुटा है। आपदा की इस घड़ी में सभी के सहयोग से चुनौती का सामना किया जाएगा।
सतर्क रहें... सुरक्षित रहें... जिला प्रशासन का सहयोग करें।
#बलरामपुर #Balrampur #BreakingNews #HeavyRain #RainAlert #RedAlert #बारिश #अत्यधिकबारिश #मौसमअलर्ट #डीएमबलरामपुर #VipinKumarJain #जिलाधिकारी #राहतबचाव #ReliefAndRescue #विद्युतविभाग #Police #PWD #ForestDepartment #BalrampurNews #UPNews #उत्तरप्रदेश #आपदाप्रबंधन #सुरक्षितरहें #सतर्करहें
Balrampur, Balrampur | Sep 26, 2026