Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
रेलवे
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Dm
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
अनिल
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
narendra_sen
No post available
पहले खुद सुधरो फ़िर दूसरों के ऊपर उंगली उठाओ, यूरोप और अमेरिका जैसे देशों का यही वशूल है दुनिया उनके कदमों में हो।
India
| Apr 12, 2022
MORE NEWS
दिल्ली के जंतर-मंतर पर लगभग 34 दिनों से छात्रों का आंदोलन जारी है। इस बीच छात्रों के सड़क पर सोने का वायरल फोटो चिंताजनक है। अपनी राय जरुर दें
Balrampur, Balrampur | Jul 25, 2026
600 KM का सफर तय कर जंतर-मंतर पहुंचे गोंडा के नेता: CJP संस्थापक अभिजीत दिपके से मिले, बोले—धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक छात्रों की आवाज उठाएंगे पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में जवाबदेही की मांग को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे आंदोलन को समर्थन देने के लिए गोंडा से राष्ट्रीय छात्र पंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवम पांडेय और सपा नेता विनोद शुक्ला शुक्रवार शाम करीब 5:30 बजे अपने समर्थकों के साथ पहुंचे। करीब 600 किलोमीटर का सफर तय कर दिल्ली पहुंचे दोनों नेताओं ने CJP संस्थापक अभिजीत दिपके से मुलाकात की और आंदोलन को समर्थन देने की घोषणा की। शिवम पांडेय के साथ राष्ट्रीय छात्र पंचायत की अखिल भारतीय टीम के विभिन्न जिलों के पदाधिकारी भी प्रदर्शन में शामिल हुए। शिवम पांडेय ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि पेपर लीक से देश के लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है और इसकी जवाबदेही तय होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा के पेपर लीक के समय भी उन्होंने छात्रों की आवाज उठाई थी और अब देशभर में सामने आ रहे पेपर लीक के मामलों को लेकर जंतर-मंतर पहुंचे हैं। उन्होंने आंदोलन को “तन, मन और धन” से समर्थन देने की बात कही। साथ ही दावा किया कि उनकी टीम जरूरतमंद प्रदर्शनकारियों के लिए भोजन, दवाइयों और दूसरी आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था में भी सहयोग कर रही है। वहीं सपा नेता विनोद शुक्ला सरकार के खिलाफ लिखे नारों वाली तख्तियां लेकर प्रदर्शन में शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए उन्होंने केंद्र सरकार पर तीखा हमला किया और सरकार के रवैये की तुलना ‘हिटलर के शासन’ से की। उन्होंने सवाल उठाया कि छात्रों के इतने बड़े आंदोलन के बावजूद केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने अब तक इस्तीफा क्यों नहीं दिया। शिवम पांडेय इससे पहले भी पेपर लीक और निजी स्कूलों की कथित मनमानी जैसे मुद्दों को लेकर अभियान चलाते रहे हैं। अब उन्होंने जंतर-मंतर पहुंचकर CJP के आंदोलन को समर्थन देते हुए छात्रों की मांगों पर सरकार से कार्रवाई की मांग की है।
Balrampur, Balrampur | Jul 24, 2026
#बलरामपुर: सभापति कृष्ण कुमार गुप्ता (केके) की पहल पर सहकारी समितियों में खाद वितरण शुरू... मझारी व पुरैना बुलंद साधन सहकारी समितियों पर किसानों को वितरित की गई खाद... #बलरामपुर। अध्यक्ष, साधन सहकारी समिति मझारी कृष्ण कुमार गुप्ता (केके) की पहल पर किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से साधन सहकारी समिति मझारी तथा साधन सहकारी समिति पुरैना बुलंद पर खाद का वितरण कराया गया। इस दौरान किसानों को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार खाद उपलब्ध कराई गई। सभापति कृष्ण कुमार गुप्ता (केके) ने कहा कि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए समितियों पर पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे निर्धारित व्यवस्था के अनुसार खाद प्राप्त करें तथा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर समिति के अधिकारियों से संपर्क करें। खाद वितरण के दौरान किसानों में संतोष का माहौल रहा और उन्होंने समय पर खाद उपलब्ध कराने के लिए समिति प्रशासन का आभार व्यक्त किया। #balrampur #Utraula
Balrampur, Balrampur | Jul 24, 2026
घाघरा नदी का कटान जारी, 50 बीघा जमीन नदी में:गोंडा में एल्गिन ब्रिज पर खतरे के निशान से 6 सेमी... #गोंडा में #घाघरा_नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से तरबगंज तहसील के तटीय इलाकों में कटान तेज हो गया है। शुक्रवार सुबह बाणीमाझा क्षेत्र में नदी के तेज बहाव से अब तक 50 बीघा से अधिक कृषि भूमि कटकर नदी में समा चुकी है। गन्ने की खड़ी फसल और किसानों की तैयार की गई उपजाऊ जमीन भी कटान की चपेट में है। खेतों के साथ फूस के मकानों पर भी खतरा कटान प्रभावित इलाके में तीन से चार अस्थायी फूस के मकान भी नदी की जद में आ गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि तेज कटान जारी रहा तो ये मकान कभी भी नदी में समा सकते हैं। किसानों का आरोप है कि अब तक राजस्व विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची है और न ही नुकसान का आकलन कर मुआवजे की कोई प्रक्रिया शुरू की गई है। खतरे के निशान से 6 सेमी ऊपर बह रही घाघरा शुक्रवार सुबह 8:40 बजे एल्गिन ब्रिज पर घाघरा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 6 सेंटीमीटर ऊपर दर्ज किया गया। नदी में कुल 2,57,925 क्यूसेक पानी प्रवाहित हो रहा है। इसमें गिरजा बैराज से 1,23,073 क्यूसेक, शारदा बैराज से 1,31,337 क्यूसेक और सरयू बैराज से 3,515 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। नेपाल से लगातार पानी छोड़े जाने के कारण दोपहर तक जलस्तर और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। डीएम बोलीं- नुकसान का होगा आकलन, मिलेगा मुआवजा जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने बताया कि नदी का जलस्तर बढ़ा है, लेकिन सुबह 9 बजे के बाद इसमें कमी आने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि किसानों की फसलों के नुकसान का सर्वे कराया जा रहा है और नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा। डीएम ने कहा कि बाढ़ खंड और राजस्व विभाग की टीमें लगातार अलर्ट पर हैं। किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।
Balrampur, Balrampur | Jul 24, 2026
पेपर लीक मामले पर पहली बार बहुत कुछ बोले पीएम मोदी। सुनिए
Balrampur, Balrampur | Jul 24, 2026
पहले खुद सुधरो फ़िर दूसरों के ऊपर उंगली उठाओ, यूरोप और अमेरिका जैसे देशों का यही वशूल है दुनिया उनके कदमों में हो। - India News