पांच माह से लंबित वेतन भुगतान की मांग को लेकर बिहार राज्य निजी सुरक्षा कर्मचारी यूनियन की रोहतास इकाई का अनिश्चितकालीन आंदोलन शनिवार को पांचवें दिन भी जारी रहा। सुरक्षा कर्मियों ने सिविल सर्जन कार्यालय के समक्ष धरना देकर बकाया वेतन भुगतान और हटाए गए कर्मियों को न्याय देने की मांग की। धरने की अध्यक्षता यूनियन के अध्यक्ष सुनील पांडेय और जिला मंत्री प्रेम शंकर दुबे ने की। यूनियन के नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रथम नियुक्ता और एलिट फाल्कन कंपनी द्वारा सुरक्षा कर्मियों से काम कराने के बाद पांच माह का वेतन लंबित रखा गया है। आरोप है कि बिना बकाया वेतन का भुगतान किए करीब 25 सुरक्षा कर्मियों को काम से हटा दिया गया।
#rohtasnews