सासाराम को मिली नई एसडीएम, IAS प्रिया रानी संभालेंगी अनुमंडल की कमान
सासाराम अनुमंडल को नई अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) मिल गई हैं। 2024 बैच की भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी प्रिया रानी को सासाराम की नई अनुमंडल पदाधिकारी नियुक्त किया गया है। नियुक्ति के बाद अब वह सासाराम अनुमंडल की प्रशासनिक जिम्मेदारी संभालेंगी।
IAS प्रिया रानी के पदभार ग्रहण करने के साथ ही सासाराम अनुमंडल में प्रशासनिक कार्यों को लेकर नई उम्मीदें जगी हैं। एसडीएम के रूप में उनके जिम्मे अनुमंडल क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ विभिन्न सरकारी योजनाओं की निगरानी और जनसमस्याओं के समाधान की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होगी।
नई एसडीएम की नियुक्ति के बाद प्रशासनिक स्तर पर कामकाज में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है। वहीं, स्थानीय लोगों को भी उम्मीद है कि अनुमंडल प्रशासन से जुड़ी समस्याओं के समाधान और सरकारी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।