रोहतास जिले के मां तुतला भवानी ईको पर्यटन स्थल में आज विशेष स्वच्छता एवं सफाई अभियान चलाया गया। अभियान में डीएम दीपक कुमार मिश्रा एवं डीएफओ स्टालिन फिडल कुमार के० ने स्वयं कचरा उठाकर स्वच्छता का संदेश दिया। अभियान में बड़ी संख्या में एनसीसी कैडेट, सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर, स्कूली छात्राएं एवं प्रशासनिक पदाधिकारी शामिल हुए। डीएम ने कहा कि अभियान का उद्देश्य पर्यटन स्थल को स्वच्छ, सुंदर एवं पर्यावरण अनुकूल बनाए रखना है। उन्होंने लोगों से भी पर्यटन स्थलों पर स्वच्छता बनाए रखने और कचरा निर्धारित स्थान पर डालने की अपील की।
#rohtasnews #rohtasdistrict #tutlabhawani