अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक घटना...
अशोकनगर जिले की चंदेरी तहसील के ग्राम विक्रमपुर में एक ही परिवार के चार मासूम भाइयों के कुएं में डूबने से असमय निधन का समाचार बहुत दुःखद एवं पीड़ादायक है।
एक ही माता-पिता के चारों पुत्रों का यूं एक साथ संसार से चले जाना पूरे परिवार के लिए ऐसा दुःख है, जिसकी कल्पना मात्र से हृदय कांप उठता है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, श्री बलवीर सिंह कुशवाह जी के चार पुत्र देव, त्रिदेव, महादेव और प्रियांश, जिनकी उम्र महज 4 से 9 वर्ष के बीच थी, खेत में बने पानी से भरे गड्ढेनुमा कुएं में डूब गए। बताया गया कि बच्चों के पिता मजदूरी एवं खेत के कार्य से बाहर गए हुए थे, जबकि उनकी माता रिश्तेदारी में बाहर गई हुई थीं। दोपहर में परिवार के सदस्य को घटना की जानकारी हुई, जिसके बाद चारों मासूमों के शव पानी से बाहर निकाले गए।
यह हादसा केवल एक परिवार की नहीं, बल्कि पूरे समाज को झकझोर देने वाली अपूरणीय क्षति है। इस कठिन घड़ी में मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवार के साथ हैं।
सादर नमन 🙏